फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: क्षेत्रीय बोलियों के डिजिटल संरक्षण पर कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। एसएमवीडीयू में क्षेत्रीय बोलियों के डिजिटल संरक्षण नामक एक सप्ताह की कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य क्षेत्रीय बोलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए डिजिटल उपकरणों और प्रौद्योगिकियों के उपयोग का पता लगाना है।मुख्य अतिथि के रूप में अकादमिक मामलों के डीन प्रो. बलवीर सिंह ने डिजिटल युग में भाषाई विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। केंद्रीय हिंदी संस्थान के विद्वान डॉ. केके पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय बोलियों को बनाए रखने में डिजिटल अभिलेखागार की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. अमिताभ विक्रम द्विवेदी ने कार्यशाला के समन्वयक के रूप में कार्य किया। इस मौके पर भाषा एवं साहित्य विद्यालय के प्रमुख डॉ. अनुराग कुमार आदि माैजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें