रामनगर। इमैनुएल मिशन हाई स्कूल के बाहर लगे ट्रक से किसी ने 10 लीटर डीजल चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक बलबीर सिंह ने बताया कि वह रविवार शाम 8:30 बजे स्कूल के बाहर ट्रक लगाकर अपनी साली की शादी में शामिल होने माड़ता गांव चला गया। मंगलवार शाम के समय जब रामनगर पहुंचा और वाहन को स्टार्ट किया तो ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। संवाद