चिनैनी में धनतेरस के मौके पर खरीदारी करते लोग :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। धनतेरस व दीपावली को लेकर चिनैनी के बाजारों में चहल पहल जारी है। मंगलवार को धनतेरस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खरीदारी की। सुबह से ही बाजारों में लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। बाजारों में अच्छी चहल पहल को लेकर दुकानदारों का मानना है कि बीते वर्ष कोरोना की वजह से व्यापार में जो मंदी छाई थी, उससे इस बार कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, बाजारों में दुकानदारों ने रंग बिरंगी फूल मालाओं, लड़ियों, मिट्टी के दीयों और अन्य आकर्षक वस्तुओं को दुकानों में सजाया है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। संवाद