फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूरा होगा देविका थीम पार्क का अधूरा सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4.65 करोड़ से चार साल पहले शुरू किए गए देविका थीम पार्क के निर्माण का सपना अब पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन

पहले कोरोना महामारी और फिर फंड के अभाव में लटके निर्माण को पूरा करने के लिए नगर परिषद को साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
उधमपुर की पहचान और शहर के मध्य में बहने वाली देविका की लोग गंगा की बड़ी बहन के रूप में पूजा करते हैं। देविका को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना में डाला गया है।
इसके तहत 186 करोड़ खर्च कर इसे सीवरेज मुक्त करवाने के साथ तटों को विकसित किया जाना है। 2020 में तत्कालीन उपायुक्त पीयूष सिंगल ने देविका घाट के साथ लगते पीएचई के पुराने स्टोर पर देविका पार्क की नींव रखी लेकिन निर्माण कोरोना महामारी के कारण बंद हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में निर्माण शुरू हुआ तो फंड आड़े आ गया।
लोक निर्माण विभाग को दिया जाएगा पैसा: दो साल से बंद पड़े थीम पार्क स्थल को लोग पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। मौजूदा डीसी सलोनी राय ने थीम पार्क परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए फंड नगर परिषद को जारी कर दिया है।
नगर परिषद यह पैसा लोक निर्माण विभाग को जारी करेगा। परिषद अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
पर्यटकों को मिलेगा देविका और पौराणिक मंदिरों के इतिहास को जानने का मौका: पार्क में देविका के इतिहास से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। इसके साथ ही पर्यटक इस थीम पार्क में पौराणिक मंदिरों का भी इतिहास और महत्व जान पाएंगे। इसके अलावा उधमपुर और प्रदेश से जुड़ी संस्कृति की भी यहां झलक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें