फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका घाट सौंदर्यीकरण पार्क में सूखे नल, पर्यटक परेशान

Sat, 17 Feb 2024 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। देविका सौंदर्यीकरण पार्क में पर्यटकों व अन्य आगंतुकों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए नल वर्तमान में सूखे पड़े हैं।
लंगर में पानी नियमित रूप से चल रहा है, लेकिन प्यास बुझाने के लिए बनाए गए वाटर प्वाइंट के नल सूख चूके हैं। लोगों को या तो पानी की बोतल साथ लानी पड़ती है या देविका घाट पर बने जलकुंडों पर प्यास बुझानी पड़ती है। रोजाना पार्क में देविका घाट की सुंदरता को निहारने के लिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं और कुछ देर पार्क में बैठकर विश्राम का आनंद भी लेते हैं। शहर के स्थानीय निवासी रोहित शर्मा, विनय सरमाल, ऋषि कुमार, अज्जू संथाल व अन्य ने बताया कि करोड़ों रुपयों की लागत से देविका घाट पर सौंदर्यीकरण का काम किया गया है लेकिन इसकी देखभाल नहीं होने के कारण यहां आने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर प्रशासन की इस पार्क को लेकर इसी तरह का लापरवाह रवैया रहा तो यह अगले चंद साल में ही बदहाल को जाएगा। इसलिए उनकी अपील है कि पार्क में सभी जरूरी सुविधाओं के साथ इसके रखरखाव पर भी उचित ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें