फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 55 करोड़ रुपये से दूर होगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
उधमपुर: पूर्व विधायक पवन कुमार गुप्ता द्वारा की गई पत्रकार वार्ता. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने उधमपुर शहर में जलापूर्ति बढ़ाने के लिए अमृत द्वितीय के तहत 55 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे पेयजल की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों को राहत मिलेगी। यह जानकारी उधमपुर के पूर्व मंत्री एवं विधायक पवन कुमार गुप्ता ने वीरवार को दी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जलापूर्ति की समस्या से राहत देने और समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना के पूरा होने पर नगर में जलापूर्ति वर्तमान समय से ढाई गुना बढ़ जाएगी। परियोजना को पूरा होने में करीब दो साल लगेंगे। इसके तहत 28 से 30 लाख गैलन पानी सलमेह से लिफ्ट होगा और 18 लाख गैलन पानी डिब्बर से लिफ्ट किया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने जिले की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर भाजपा उधमपुर के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, डीडीसी सदस्य पूरन चंद शर्मा, डीडीसी सदस्य आशु शर्मा, उधमपुर के बीडीसी अध्यक्ष बलवान सिंह, बीडीसी अध्यक्ष पंचैरी जीवन शर्मा, रोहित सेठी और पंकज महाजन मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन

गुप्ता ने खुलासा किया कि अमृत-द्वितीय के तहत शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 55 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। एलजी ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मंजूरी के लिए जल्द संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके लिए उचित निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें