फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह पार्क में लीकेज रोकने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में हो रही पानी की लीकेज को रोकने के लिए शनिवार को जल शक्ति विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि पार्क में पानी भरा होने के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, और बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इस समस्या को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर तत्काल नजर आया है। विभाग ने शनिवार को ही पार्क में हो रही पानी की लीकेज की मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया। इससे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें