उधमपुर के वार्ड नंबर एक में सड़क पर तारकोल डालने के कार्य का शुभारंभ करती पार्षद प्रीति खजूरिया
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। वार्ड 1 की पार्षद प्रीति खजूरिया ने मंगलवार को भारत नगर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि यह सड़क बहुत खराब हो चुकी थी। इसको पहले एमईएस की पाइपें डालने के लिए उखाड़ दिया गया था। बाद में सीवरेज कार्य के कारण काफी नुकसान हुआ। इससे क्षेत्रवासियों को बहुत परेशानियां हो रही थीं। लेकिन, अब सड़क का कार्य शुरू करा दिया है। दिसंबर से पहले पूरे भारत नगर क्षेत्र की सड़कों का निर्माण का पूरा कर लिया जाएगा। इन पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च होंगे। संवाद