उधमपुर। सोमवार को डेंगू के सात नए मामले आए हैं। इससे डेंगू प्रभावितों की संख्या 249 पहुंच चुकी है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं नए सात मामले सामने आने के बाद मौजूदा समय में जिले में डेंगू के 249 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक जीएमसी अस्पताल में डेंगू के 1852 टेस्ट किए जा चुके हैं। डीएमओ गोपाल दास का कहना था कि जिस तरह से आए दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, उसके चलते विभाग की टीमें डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फॉगिंग करने के साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक कर रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग डेंगू से बच सकें।े