उधमपुर। जिला उधमपुर में शुक्रवार को हुई 59 लोगों की डेंगू जांच में 16 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद जिला में अब तक पाए गए डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 553 हो गई है। इससे पहले वीरवार को 43 लोगों की जांच में डेंगू के 9 मामले सामने आए थे और मामलों में कमी से स्वास्थ्य विभाग को भी कुछ राहत नजर आई थी लेकिन इसके अगले दिन शुक्रवार को फिर से 16 नए मामले पाए जाने डेंगू का प्रकोप बढ़ता नजर आया है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को अभी कुछ दिन और सतर्क रहने की हिदायत दी है। संवाद