चिनैनी। मवेशी तस्करी के बढ़ते मामलों के विरोध में कस्बे में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर सख्त कानून बनाने की मांग उठाई है।
मंगलवार को कस्बे के मुख्य चौक पर विश्व हिंदू परिषद, भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन से मवेशी तस्करी पर नकेल कसने की मांग उठाई है। इसके साथ ही सख्त कानून बनाने की भी अपील की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपप्रधान पुरुषोत्तम दत्त शर्मा ने कहा कि मवेशी तस्करी कई साल से बदस्तूर जारी है, जिस पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया तो सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। भाजयुमो नेता अभिषेक ने कहा कि मवेशी तस्करी पर रोक लगाने सहित सख्त कानून बनाने की अपील की है। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन मानिक गुप्ता, उपप्रधान अमित अबरोल, नरेश शर्मा, इकबाल, संसार चंद और विजय आदि मौजूद रहे।