किश्तवाड़। लोईधार सड़का का काम फिर से शुरू किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुविधा का लाभ मिल सके। यह मांग स्थानीय लोगों ने डीसी से उठाई है।
उपमंडल छात्रू के अंतर्गत लोईधार पंचायत के परेशान लोगों ने बताया कि मियन डेडपेठ इलाके से लोईधार के लिए सड़क निर्माण शुरू हुआ था, जो किन्हीं कारणों से बाधित है। लोईधार पंचायत के सरपंच बशीर अहमद लोन ने बताया कि ग्रामीण सड़क सुविधा से महरूम हैं। मियन डेडपेठ से लोईधार के लिए सड़क का काम कुछ वर्ष पहले शुरू किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसे रोक दिया गया है। उन्होंने डीसी से सड़क का फिर से शुरू करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।