चिनैनी। सुद्धमहादेव में मंगलवार को स्थानीय लोगों की एक बैठक हुई, जिसमें समस्याआें पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने धमार्थ ट्रस्ट से सुद्धमहादेव में स्थानीय लोगों की कमेटी गठित करने की मांग की। इस बताया गया कि उक्त कमेटी ही सुद्धमहादेव मंदिर की देखरेख करेगी। वहीं, चढ़ावा मंदिर के विकास पर ही खर्च करने की मांग की। लोगों ने कहा कि दान पात्र को कमेटी गठित करने तक खोलने नहीं देंगे। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों सहित सुद्धमहादेव व्यापार मंडल के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।