रियासी से राशन के जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर।फोटो स्तोत्र,प्रशासन।
रियासी। जिला प्रशासन ने वायुसेना के सहयोग से तहसील भमाग के बारिश प्रभावित क्षेत्र साड़ी में बुधवार को 69 क्विंटल राशन पहुंचाया। इससे पहले 25 क्विंटल राशन की सप्लाई पहुंचाई गई थी। डीसी निधि मलिक के आदेशानुसार राशन पहुंचाया गया। गौरतलब है कि कई सड़क मार्गों के साथ थाती पुल के टूटने से ग्रामीण इलाकों में राशन की किल्लत हुई है। लोगों को खाने की परेशानी नहीं हो जिला प्रशासन राशन की सप्लाई भेजी जा रही है ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद