किश्तवाड़। डिग्री कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मंगलावार को जम्मू विश्वविद्यालय के ओर से जारी की गई परीक्षा डेटशीट के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक कक्षाएं भी नहीं लगी हैं और ऑनलाइन के माध्यम से पाठ्यक्रम भी अधूरा है। इस कारण परीक्षा के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए मास प्रमोशन किया जाए और ऐसा संभव नहीं है तो परीक्षा को एक माह तक स्थगित किया जाए। इस संबध में उन्होंने एडीसी किश्तवाड़ पवन परिहार से भी गुहार लगाई कि वह जिला प्रशासन की तरफ से मांगों को जम्मू विश्वविद्यालय तक पहुंचाएं। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।