फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज सरकटे शव का डाक्टरों का बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कालडी इलाके से बरामद सिर कटे शव की रविवार को पांचवें दिन भी पहचान नहीं हो सकी है और न ही पुलिस को सिर बरामद हुआ है। 28 नवंबर को जिला अस्पताल के डॉक्टरों का बोर्ड सिर कटे शव का पोस्टमार्टम करेगा और डीएनए सैंपल भी लेगा। इसके बाद पुलिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 नवंबर की सुबह कालडी इलाके से व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस भी व्यक्ति की पहचान करने के साथ ही सिर की तलाश करने में जुट गई थी लेकिन कई दिन तलाशी अभियान चलाने के बाद भी न तो व्यक्ति की पहचान हो पाई और न ही कटे सिर का पता चल सका है। तीन दिन तक पुलिस की टीमों ने कालडी के आसपास जंगलों में सिर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। ग्रामीणों से भी बातचीत कर पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 28 नवंबर को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा सकती है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाना था, लेकिन यह हत्या का मामला है और शव का सिर भी गायब है, इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया है। इसमें जिला अस्पताल के डाक्टर रखे गए हैं और यह बोर्ड 28 नवंबर सुबह शव का पोस्टमार्टम करेगा। इसके साथ ही भविष्य में इसकी पहचान के लिए डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा। पोस्टमार्टम और डीएनए सैंपल लेने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा देगी। एसएचओ उधमपुर रघुवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास कर ही है। 28 नवंबर को डीएनए सैंपल लेने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें