उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के अपर मीर इलाके में रविवार सुबह जहर खाने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है। जानकारी अनुसार सुबह दस बजे 42 वर्षीय बिमला देवी ने घर में जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पीएचसी पंचैरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जब महिला की हालत नहीं सुधरी को डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला के शव को दोपहर के समय पीएचसी पहुंचाया गया और पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।