फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरो घाटी में हृदय गति रुकने से सहारनपुर से आए श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से परिवार सहित मां वैष्णो के दर्शन करने आए श्रद्धालु की भैरो घाटी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। उसकी पहचान राम लाल (49) पुत्र बलदू राम निवासी खालास लाइन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राम लाल परिवार के साथ मंगलवार रात को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद भैरो बाबा के दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान अचानक अचेत हो कर मार्ग पर गिर पड़ा, जिसे तुरंत श्राइन बोर्ड व पुलिस कर्मियों ने पास की डिस्पेंसरी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हृदय गति रुक जाने के कारण मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें