कटड़ा। धर्मनगरी के मुख्य बस अड्डे के पास निहारिका कांपलेक्स के प्रवेश द्वार के पास से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शिनाख्त के लिए शव को कटड़ा अस्पताल के शवग्रह में रखा गया है। उक्त महिला ने काले रंग का कोट पहन रखा है और उसकी उम्र करीब 65 वर्ष है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि उक्त महिला पिछले दो माह से आसपास के क्षेत्र में देखी जाती रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।