उधमपुर। चरी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। उसकी पहचान यशु कुमार (35) निवासी चरी हुई है। यशु कुमार पेशे से ई-चालक था। सुबह सैर कर रहे लोगों ने उसे सड़क किनारे झाड़ियों में अचेत अवस्था में पड़ा देखा। मौके पर पुलिस ने उसे जीएमसी पहुंचाया जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद