फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवनगर में संदिग्ध हालत में घर में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में वार्ड 11 के शिवनगर इलाके में किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को संदिग्ध हाल में उसके कमरे में मिला। शव पंखे से लगाए फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रेशम सिंह निवासी चिनैनी, उधमपुर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी उधमपुर के शव गृह पहुंचाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव वारिसों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रेशम सिंह ठेकेदार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें