फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास ने रामनगर का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों के दौरे के दौरान पोषण के कार्यक्रम में हिस्सा लेते डीडीसी चेयरमैन लाल चंद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। नवनिर्वाचित डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास ने गदसेरी, धीरन, बरयालता और धनवालत में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों से विकास कार्यों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने रौन-रामनगर रोड की तत्काल मरम्मत करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इस मिशन के तहत व्यापक डीपीआर पूरे जिले के लिए तैयार किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन को मिशन मोड पर काम शुरू करने का आह्वान किया। पीएमजीएसवाई-3 के तहत उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों के परामर्श से डीपीआर तैयार करने को कहा। पीडब्ल्यूडी के रमसा के तहत निर्मित जीएचएस चक बरयालता स्कूल भवन के अधूरे काम पर भी चिंता जताई। इसके अलावा उन्होंने धीरन और बरयालता गांवों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं के तुरंत संचालन का भी आह्वान किया। उन्होंने गांव चक बरयालता में प्राथमिक विद्यालय नेहरी के काम में धोखाधडी करने वालों पर भी कडी कार्रवाई करने की मांग की। डीडीसी वन मूल राज, लाट्टी-मरोठी पिंकी देवी, घोरड़ी राकेश बोधी, नरसू सुभाष चंद्र, सरपंच ज्योति देवी, रीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें