उधमपुर। लोगों की समस्याओं का आकलन करने और उनका समाधान करने के लिए डीसी इंदु कंवल चिब ने शनिवार को बट्टल बालियां स्थित सिकॉप का व्यापक दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना है। डीडीसी सदस्य पूर्ण चंद ने औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में कीटनाशकों के उत्पादन से होने वाले जल प्रदूषण की समस्या से अवगत करवाया। साथ ही जल संरक्षण और औद्योगिक क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन के रूप में प्लास्टिक को बाजार से हटाने के बारे में भी चर्चा की। डीसी ने कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया वहीं, शेष को दूर करनेे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने और इमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। डीसी ने लौंडना बावली का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।