फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी ने 15 किराया मामलों को मंजूरी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किराया निर्धारण समिति की बैठक उपायुक्त राजेश कुमार शवन की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने 15 किराया मामलों को मंजूरी दी।
विज्ञापन

पुलिस, समाज कल्याण, जेकेआरएलएम, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, एफसीएसएंडसीए और आईएसएम विभाग से संबंधित किराया मामलों को समिति की ओर से अनुमोदित किया गया। समिति ने जिले भर के सरकारी कार्यालयों की विभिन्न संरचनाओं के लिए किराया निर्धारण पर चर्चा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित भूमि एवं संरचनाओं के मालिकों को समय पर किराया भुगतान करें। उन्होंने जिला अधिकारियों को अभिलेखों के उचित सत्यापन के बाद ही स्वीकृत किराये का भुगतान करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीसी पवन कोतवाल, एएसपी पवन शर्मा, एडी एफसीएस एंड सीए शफकत अली कीन, डीएनओ आयूष, डिप्टी सीईओ और अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें