किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्म ने जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी से शुरू होने वाला अभियान 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी व 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को कवर करेगा, जिसका उद्देश्य उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। सभी विभागों को बेहतर समन्वय, प्रभावी माइक्रो प्लानिंग, जागरूकता तथा मजबूत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के हेडमास्टर्स के साथ बैठक कर पात्र छात्राओं की पहचान, जागरूकता और स्वास्थ्य टीमों से समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। सीएमओ डॉ. युधवीर सिंह कोतवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद