फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जखैनी में बनेगा फुट ओवर ब्रिज और टिकरी में फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने जिले में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इसमें डीसी ने जखैनी चौक के सौंदर्यीकरण और फुट ओवर ब्रिज और टिकरी चौक पर फ्लाइंग ओवर के निर्माण की संभावनाएं तलाशने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में यातायात नियमों को लागू करने, ब्लैक स्पॉट की पहचान करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, जागरूकता कार्यक्रम चलाने, यातायात प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली, व्यस्त मार्गों पर यातायात जाम कम करने और साइनेज लगाने सहित कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग और सड़क के रखरखाव पर भी कड़ी जांच पर जोर दिया गया।
डीसी ने जोर देकर कहा कि जिले में दुर्घटनाओं का एक कारण ओवरलोडिंग है जिस पर कड़े कदम उठाकर रोक लगाने की जरूरत है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंताओं को निर्देशित किया गया। उन्हें ब्लैक स्पॉट की पहचान करने और साइनबोर्ड ठीक करने सहित क्रैश बैरियर स्थापित करके सुधारात्मक उपाय करने के लिए भी कहा गया। यातायात पुलिस को आम जनता की सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिले में यातायात को नियंत्रित करने, जाम को कम करने और ओवरलोडिंग को नियंत्रित करने का निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी ने सुरक्षा नियमों के बारे में व्यापक जागरूकता और यात्रियों के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सुधारात्मक उपाय करने का आह्वान किया। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए डीसी ने एमवीए और यातायात अधिकारियों से उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा और ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने और तेज गति से गाड़ी चलाने पर जुर्माना बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर एसएसपी जोगिंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त जोगिंदर सिंह जसरोटिया, एआरटीओ जुगल शर्मा सहित पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यकारी अभियंता और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें