संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तापमान के बढ़ने के साथ जगंलो में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर डिप्टी कमिश्नर की तरफ से वन क्षेत्रों के पास फसल के अवशेष, सूखी घास और कृषि अपशिष्ट जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसके पालन को लेकर राजस्व विभाग (एसडीएम, तहसीलदार, लंबरदार, चौकीदार), पुलिस प्रशासन, वन विभाग को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं के लिए आग प्रवण क्षेत्रों में दमकल गाड़ियों और कर्मियों की उपलब्धता और परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने को कहा गया है।