संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। यात्री वाहनों में डैश कैम लगाना अनिवार्य होगा। यह आदेश मोटर व्हीकल विभाग की ओर से जारी किए गए हैं, जिसका पालन 10 दिनों के भीतर करना होगा। असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर नासिर खान ने बताया कि हर प्रकार के यात्री वाहन में डैश कैम लगाए जाएंगे। अगर जिले का कोई यात्री वाहन चालक आदेश पर अमल नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है, खास कर यात्री वाहनों को सख्ती से करना चाहिए। उन्होंने सभी यात्री वाहनों के मालिकों व चालकों से कहा कि वे जल्द से जल्द डैश कैम लगाएं। आने वाले दिनों में जांच की जाएगी जो उल्लंघन करता हुआ मिला, उस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।