फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंगड़ी, पलटी और धोबी पछाड़ से विदेशी पहलवानों ने मारा मैदान

विज्ञापन
29 से 35 तक दंगल के फोटो - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। नवरात्रि महोत्सव में आयोजित हुआ 17वां अंतरराष्ट्रीय दंगल विदेशी पहलवानों के नाम रहा। उन्होंने तीनों प्रमुख मुकाबले देसी पहलवानों को हराकर जीते। सबसे बड़ा मुकाबला ईरान के होडी पहलवान ने जीता। उन्होंने सत्यव्रत को 9-1 से पटखनी दी। खिताब जीतने पर उन्हें डेढ़ लाख रुपये नकद, गुर्ज और पट्टे से सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता को एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप मिले।
विज्ञापन

रविवार का दिन धर्मनगरी के अखाड़े में दिखाए जाने वाले दावों का था। कलाजंग, टंगड़ी, पलटी, फिरकी, धोबी पछाड़ जैसे कई दाव दर्शकों को अखाड़े में देखने मिले। कटड़ा के बहुप्रतीक्षित दंगल को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दंगल में कुल 20 मुकाबले लड़े गए। प्रमुख मुकाबले में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स पदक विजेता ईरान के होडी पहलवान ने अर्जुन अवार्ड से समानित 20 बार भारत केसरी के विजेता व पांच बार एशिया पदक जीतने वाले सत्यव्रत को 9-1 से धूल चटाई।
वहीं, दूसरे नंबर के मुकाबले में ईरान के ही पहलवान मोहम्मद मिर्जा ने देसी पहलवान परवेज को पटखनी दी। इसमें विजेता पहलवान को 80 हजार रुपये व उपविजेता को 50 हजार रुपये नकद दिए गए। यह मुकाबला 5-0 के अंतर से परवेज हारे। जबकि, तीसरे नंबर के मुकाबले में जॉर्जिया के टेडो पहलवान ने रवि पहलवान को 9-8 के करीबी अंतर से मात दी। इसमें विजेता को 75 हजार और उपविजेता को 50 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। मौके पर जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव नुजारत गुल व बाबा यशपाल मुख्यातिथि थे। इनके साथ अजय नंदा, बलदेव राज शर्मा, पवन गुप्ता, आरएस पठानिया, जुगल किशोर, आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
उत्तर प्रदेश की महिला पहलवान दिव्या जीतीं
अंतरराष्ट्रीय दंगल के महिला वर्ग का मुकाबला मुख्य आकर्षण था। इस एकमात्र मुकाबले में अर्जुन पुरस्कार विजेता उत्तर प्रदेश की दिव्या काकरान ने हरियाणा की बटेरी पहलवान को हराया। करीब सात मिनट तक चले इस मुकाबले को दिव्या ने चार अंकों से जीत लिया। मैच के बाद विजेता को 40 हजार रुपये और उपविजेता को 30 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।

29 से 35 तक दंगल के फोटो- फोटो : KATRA

29 से 35 तक दंगल के फोटो- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें