चिनैनी। एसडीएम परवेज अहमद नायक की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर मुख्य समस्याओं को उजागर किया।
लोगों ने पानी की समस्या उठाते हुए कस्बे में रोजाना आपूर्ति करने की मांग उठाई। बताया कि कस्बे में पेजयल की भारी किल्लत है, जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। एक दिन छोड़ कर कस्बे में पानी की आपूर्ति हो रही है, जिस कारण लोगों को उचित पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। लोगों ने विभाग से ढांचे और खराब हैंडपंप की भी मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। अंत में अधिकारियों ने जल्द समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है।