ऊधमपुर। जिला पुलिस उधमपुर के साइबर सेल ने आठ विभिन्न शिकायतों में 2,70,062 रुपये की राशि वसूल कर सफलतापूर्वक वापस करवाई। साइबर सेल डीपीओ को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में यह शिकायतें प्राप्त हुई थीं। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की तथा राशि वापस करने तथा वसूली की प्रक्रिया शुरू की। परिणामस्वरूप, ठगी गई कुल राशि में से 2,70,062 रुपये की राशि वसूल कर पीड़ितों के खाते में जमा कर दी गई है। उधमपुर पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि अतिरिक्त सतर्क रहें तथा कोई भी संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर सेल उधमपुर हेल्पलाइन नंबर 9103996429 पर सूचना दें। संवाद