फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 19800 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

विज्ञापन
दर्शनी ड़योड़ि में आपना आरएफआईड़ी कार्ड चैक करवा कर भवन की ओर जाते श्रद्धालु   संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले भक्तों के लिए हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से दिनभर भवन सहित कटड़ा में मौसम सामान्य रहा लेकिन सोमवार रात को बादल छाए और भवन सहित आसपास क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके कारण तापमान में गिरावट आई है। दर्शन के लिए आए श्रद्धालु दिनभर मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन

हर श्रद्धालु को अपना पंजीकरण कक्ष से आरएफआईड़ी कार्ड लेकर ही यात्रा शुरू करनी पड़ती है। शाम छह बजे तक करीब 17 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। भवन से मिली जानकारी के मुताबिक दिनभर मौसम साफ रहा। सेामवार शाम को बादल छाए और हल्की बारिश के बाद ठंड़ी हवाएं चलने के बाद मौसम में गिरावट आई है। भवन सहित आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है, जिसके कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 19800 के करीब भक्तों ने अपना पंजीकरण करवा कर प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। मंगलवार को शाम छह बजे तक ऑनलाइन सहित 17 हजार के करीब भक्त अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान का चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें