फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शारदीय नवरात्र में चार लाख श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में इस वर्ष शारदीय नवरात्र में भी चार लाख के करीब श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। नवरात्र के बाद भी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नवरात्र समाप्त होते ही सप्ताहंत के कारण आसपास के राज्योें से श्रद्धालु लगातार मां के समक्ष हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। धर्मनगरी का हर चौक चाैराहा श्रद्धालुओं से गुलजार दिखाई दे रहा है। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को 46 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। रविवार शाम सात बजे तक 32 हजार के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर चढ़ाई कर चुके थे। वहीं दूसरी ओर दिनभर मौसम साफ रहने के कारण देशभर से दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध होती रहीं। कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकाॅप्टर सेवा और अर्धकुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा लगातार श्रद्धालुओं के लिए जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें