फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धनुष यज्ञ के साथ विजयपुर में रामलीला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री वैष्णो कला मंच विजयपुर ने सोमवार को दूसरी शाम विशेष रात्रि का आयोजन किया। मंच के पुराने कलाकारों के योगदान से धनुष यज्ञ के दृश्य को मंचित किया गया। श्रीराम के रूप में राहुल शर्मा, सीता के रोल में सुनीता, लक्ष्मण के रूप में गोपाल शर्मा, राजा जनक के रोल में शौर्यवीर सिंह, रावण के रोल में कुलदीप कुमार शर्मा, वाणासुर के रोल में रवि बोगिया, परशुराम के किरदार में सुभाष शर्मा, भाट के रोल में निखिल पंजगोत्रा, राजाओं के रोल में हर्ष वर्धन, कृष्ण संग्राल, अर्जुन सिंह, कर्ण सिंह, कन्हैया सिंह तथा नृत्यांगना के रोल में सुनिधि ने पात्रों को जीवंत किया। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रधान सुभाष शर्मा व उपप्रधान मोहन लाल ने मुख्य अतिथि को माता की चुनरी तथा स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। दृश्य के साथ ही पिछले कई दिनों से जारी रामलीला का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें