फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीता ने ठुकराया रावण का प्रस्ताव, हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ओपन एयर थियेटर में चल रहे रामलीला मंचन में वीरवार रात को पहला दृश्य सीता और रावण संवाद का मंचित किया गया। अशोक वाटिका में सीता के पास रावण विवाह का प्रस्ताव लेकर आता है जिसे सीता नकार देती हैं। इसके साथ ही रावण को जल्द ही किए गए छल की सजा मिलने को कहती हैं। रावण व सीता को दो महीने की मोहलत देकर चला जाता है। इसी दौरान वहां पर हनुमान आते हैं। सीता पहले हनुमान को रावण का ही दूत समझती है लेकिन बाद में राम की अंगूठी देखने पर हनुमान से पूरी जानकारी प्राप्त कर कुशल मंगल पूछती हैं। भूख लगी होने का कहकर हनुमान अशोक वाटिका में लगे पड़ों से फल खाने लगते हैं। उन्हें रोकने पहुंचे राक्षस और रावण का बेटा अक्षय कुमार मारा जाता है। वाटिका में आकर इंद्रजीत हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाता है। रामलीला का अंतिम दृश्य रावण और हनुमान संवाद का हुआ। इसमें हनुमान रावण को सीता माता को सकुशल और आदर सहित वापस राम के पास छोड़ आने के लिए कहते हैं। शुक्रवार रात को अंगद और रावण संवाद के साथ कुंभकरण के महल का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें