कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में हायर सेकेंडरी स्कूल में आखिरी दिन रीजनल आउटरीच ब्यूरो के अधिकतर कार्यक्रम नृत्यों पर आधारित रहे। इन नृत्यों के माध्यम से भक्तों को देश की विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू कराया गया। इनमें हिमाचली, महाराष्ट्री, राजस्थानी, भद्रवाही, उड़ीसी, कश्मीरी, आदि नृत्य शामिल थे। इसी दौरान रुमालु राम ऐंड पार्टी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान माता की भेंटें व मेजिक शो भी प्रस्तुत किया गया। माता की कथा पर आधारित कार्यक्रम को भी दर्शकों ने सराहा। संवाद