चिनैनी। सीआरपीएफ 187 बटालियन की ओर से मानतलाई में पौधरोपण अभियान चला कर लोगों पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कमांडेंट रामविलास गुप्ता के दिशानिर्देश पर सुद्धमहादेव व मानतलाई में चलाए गए अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों के सहयोग से 250 के करीब चीड़ और देवदार के पौधे लगाए गए। वहीं, लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया गया। मौके पर सरंपच बोध राज, पंच द्वारिका नाथ, कंपनी कमांडर ओम प्रकाश सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।