रामबन। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 84 बटालियन की ओर से शनिवार को डलवास में चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन कमांडेंट सतीश कुमार लिंडा की देखरेख में हुआ। इसमें जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई वहीं, उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके अलावा लोगों को कोरोना से बचने के उपाय भी बताए गए।