उधमपुर। सीआरपीएफ की 137 बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में नशा मुक्ति अभियान पर कार्यक्रम करवाया। इसमें लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, नाटक, नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विधायक विधायक पवन कुमार गुप्ता ने विचार साझा किए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान समुदायों को सशक्त बनाने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने में मदद करते हैं। यहां कमांडेंट एमके सिकोन, सेकंड-इन-कमान्ड करतार सिंह, डिप्टी कमांडेंट सुरेश, असिस्टेंट कमांडेंट दीपाली और 137 बटालियन के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष रुण्डला मौजूद थे।