फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ की ओर से बांटा गया जरूरी सामान

विज्ञापन
सीआरपीएफ की ओर से बांटा गया सामान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
चिनैनी। सीआरपीएफ बी 187 बटालियन की और से सुद्धमहादेव में विभिन्न जगहों पर कोरोना वायरस को देखते हुए कई आवश्यक सामान वितरित किया । सुद्धमहादेव के सहायक कमांडैंट पंकज हल्लू की और से सुद्धमहादेव में इमरजेंसी सेवा दे रहे कर्मियों व लोगों को जरूरी सामान दिया गया ताकि उससे वह अपनी भी सुरक्षा कर सके और बाकि भी ख्याल रखा जा सके । सीआरपीएफ की बी 187 बटालियन की और से सुद्धमहादेव के बैंक, पुलिस तथा स्थानीय दुकानदार जोकि इमरजैंसी सेवा दे रहे है उन्हें सैटाईजर, मास्क तथा गल्बस बांटे साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना वायरस के चलते एक दूसरे से हाथ न मिलाने, थोड़ी दूरी बनाने, खांसते समय मुंह पर रूमाल रखने तथा दिन में कई बार हाथ धोने के साथ साथ साफ सफाई रखने को भी कहा गया । इस दौरान डा ़ नवीन कोतवाल, डा ़ सीशम संसार व मौके पर अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें