फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरी वैन, पांच घायल

Tue, 09 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
Highway - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कटड़ा-रियासी मार्ग पर सोमवार दोपहर को एक वैन के नाले में गिरने से उसमें सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रियासी से कटड़ा की तरफ वैन (जेके14ए-3147) जा रही थी। इस दौरान एक मोड़ को काटते समय चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन पलटते हुए गहरे नाले में जा गिरी। वैन के नाले में गिरने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों और अन्य वाहन चालकों ने बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल होने वालों में अंकुश कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, मानवीर सिंह तथा जसवीर सिंह सभी निवासी सलाल शामिल हैं। बाद में दो घायलों को जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें