जिले के कराड़ा में शनिवार की दोपहर को करीब एक बजे एक बस और विंगर में सामने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि सोलह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को नाजुक हालत में जम्मू रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक विंगर जेके06-5933 किश्तवाड़ से डोडा की तरफ आ रही थी। जब वह कराड़ा पहुंची तो जम्मू से किश्तवाड़ जा रही बस जेके02बी-8477 के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विंगर चालक मोहम्मद रमजान निवासी गुराडकडा सेरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विंगर में सवार सत्रह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस दल ने बचाव कार्य करते हुए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर घायल महिला शमा बेगम (42) पत्नी फारूक अहमद निवासी काजीकुंड ने दम तोड़ दिया। बाकी सोलह किश्तवाड़ के कौशल्या देवी व सरला देवी, भाला निवासी जेतूना बेगम, गुलशना बेगम, शफीका बेगम, मो. अशरफ, असगर अली, हनीफा बेगम, मो. शरीफा, शकीला बेगम, परवीना बेगम, मो. शफी, महताबा बेगम, डोडा निवासी शाजिया बेगम, खिलैनी निवासी अब्दुल गनी और चलारा निवासी अशोक का इलाज शुरू किया गया।
इनमें से दो अशोक कुमार शफीका बेगम की नाजुक हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर फिलहाल बस चालक को हिरासत में लिया है। एसीआर डोडा रंजीत सिंह ने कहा कि मृतक के परिवार वालों और घायलों को प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद दी जाएगी।
रिश्तेदार की मौत पर शोक जताकर किश्तवाड़ से लौट रहा था परिवार
डोडा (ब्यूरो)। भाला से एक पूरा परिवार किश्तवाड़ के पलमाड़ में रहने वाले किसी रिश्तेदार की मौत पर शोक मनाने गया हुआ था। वहां से लौटते समय ठाठरी कराड़ा में पूरा परिवार बड़े हादसे का शिकार हो गया। घायल मोहम्मद शफी ने बताया कि पलमाड़ में रिश्तेदार के यहां शोक मनाकर लौट रहे थे।
किश्तवाड़ में गाड़ी में कुछ और लोग सवार हो गए। जब गाड़ी कराड़ा पहुंची तो ें तीखे मोड़ पर तेज गति से आ रही बस ने सामने से इतनी जोड़दार टक्कर मारी कि उनका विंगर फिर किश्तवाड़ की तरफ मुड़ गया।