फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के दो जवान तवी नदी में डूबे

Sun, 07 May 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर डिब्बर बाबा पैड के नजदीक संदिग्ध हालत में दो जवान तवी नदी में डूब गए हैं। स्थानीय लोगों से इसकी जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस व सेना ने मिलकर सर्च आपरेशन शुरू किया। दोनों की बीएसएफ की फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग चल रही थी। तवी नदी में डूबे 14 ईएमई के इन दोनों जवानों में एक सूबेदार और एक सिपाही रैंक के हैं।
विज्ञापन


दोनों शाम पांच बजे के करीब नहाने के लिए डिब्बर में बाबा पैड देव स्थान के नजदीक तवी नदी में गए थे। दोनों ने किनारे पर कपड़े रखे और नहाने के लिए नदी में चले गए। इसके बाद दोनों बाहर नहीं निकले। वहीं स्थानीय निवासियों ने देखा कि दो लोगों के कपड़े किनारे पर पड़े हैं और उनका कहीं कुछ पता नहीं है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने सेना के साथ संपर्क किया और कुछ समय के बाद पुलिस की टीम सेना के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस व सेना ने मिलकर सर्च आपरेशन छेड़ा है और सेना के गोताखोरों की टीम लगातार दोनों को तलाश कर रही। दोनों जवानों के पहचान के बारे में न तो सेना कुछ ज्यादा बता रही है और न ही पुलिस। देर रात तक कोई सुराग नहीं मिलने  सर्च आपरेशन स्‍थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें