फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विषयों के प्रश्नपत्र चोरी गए, परीक्षाएं स्थगित

Wed, 14 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
कसबे के बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के एक कक्ष से सोमवार की देर रात को किसी ने ग्यारहवीं कक्षा के तीन विषयों के प्रश्नपत्र के बंडल चुरा लिए। मंगलवार की सुबह स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। आनन-फानन में तीनों विषयाें की परीक्षा का तत्काल स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह स्कूल खुलने पर स्कूल के एक कमरे का दरवाजा टूटा हुआ मिला और उसके अंदर रखी गई एक अलमारी से ग्यारहवीं कक्षा के टेस्ट वन के फिजिकस, हिस्ट्री और एजूकेशन विषय के पेपरों के बंडल गायब थे। अपने आप में अनोखी चोरी से स्कूल में अफरातफरी मच गई। इस चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। उसके बाद एसडीपीओ तथा एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। तीन विषयों के पेपरों की चोरी होने के बाद स्कूल प्रशासन ने इन परीक्षाकों को स्थगित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि स्कूल से पेपर ही चोरी किए गए हैं या फिर अन्य चीजों की भी चोरी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल एक तरफ से सब डिस्ट्रिक्ट जेल और दूसरी तरफ से रिहायशी क्षेत्र शास्त्री नगर से घिरा हुआ है। इसके अगले हिस्से में मुख्य बस अड्डा और साथ ही डीएफओ का सरकारी क्वार्टर भी है। इसके बावजूद अति सुरक्षित क्षेत्र में चोरी की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें