फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब में गिरा गैस से भरा टैंकर, ड्राइवर बहा

Wed, 27 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
चिनाब में गिरा भारत प्रेट्रोलियम का गैस टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामबन के करोल में रविवार देर रात को चिनाब में गिरे गैस की टैंकर के ड्राइवर का दूसरे दिन भी पता नहीं चला पाया। जबकि टैंकर घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर निहार इलाके में देखा गया। टैंकर भारत पेट्रोलियम का है और उसका ड्राइवर राजोरी के कंडी निवासी जरायत खान था। उसकी तलाश में दूसरे दिन मंगलवार को भी रेस्क्यू आपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन


बता दें कि भारत पेट्रोलियम का भरा हुआ गैस टैंकर (एचआर55-0440) रविवार की रात को जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जब वह करोल पहुंचा तो वह असंतुलित होकर हाईवे से सीधे चिनाब दरिया में जा गिरा। इसकी जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन उन्हें न तो टैंकर दिखा और न ही ड्राइवर या कोई अन्य व्यक्ति।

दूसरे दिन सोमवार को दिन भर रेस्क्यू आपरेशन चलता रहा। इस बीच घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर निहार में चिनाब दरिया के पानी टैंकर देखा गया। वह एक बड़े पत्थर से अटका हुआ है। तेज धार के कारण टैंकर बहकर वहां पहुंच गया। छानबीन में पता चला कि उस टैंकर ड्राइवर राजोरी के कंडी का रहने वाला जरायत खान था। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को भी दरिया में तलाशी जारी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें