फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर गिरी चट्टान ने ली व्यक्ति की जान

Thu, 13 Apr 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/चिनैनी
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत समरोली के पास एक मारुती कार पर बड़ी चट्टान गिरने से कार में सवार खुर्शीद (40) निवासी बाई चिनैनी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह उधमपुर से चिनैनी की तरफ आ रही एक कार जब चिनैनी के समरोली के पास पहुंची, तो पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान सीधे मारुती कार पर जा गिरी।

इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में खुर्शीद को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्थर गिरने से कार चकनाचूर हो गई। चिनैनी पुलिस को जब जानकारी मिली तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। चिनैनी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें