फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिडियाल में भीषण आग, तीन घर स्वाहा

Fri, 04 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
विज्ञापन
किश्तवाड़ शहर से सटे हिडियाल गांव में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के साथ लगते हिडियाल गांव में शुक्रवार की देर शाम को लगी भीषण आग में तीन घर पूरी तरह से स्वाहा हो गया। जबकि दो घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार किसी कारण छंछी देवी के घर में पहले आग लग गई।
विज्ञापन


जब तक परिवार के लोग और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक  आग की चिंगारी पड़ोस के दो और घर तक पहुंच गई। कुछ ही देर में जगदीश राज और सतीश कुमार के घर से भी आग की लपटें उठने लगी। इस बीच सूचना मिलने पर दमकल विभाग का दल, पुलिस और रेडक्रास की टीम भी मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग को और फैलने से रोका जा सका। इस बीच प्रह्लाद भगत के अलावा एक और घर को आंशिक रूप से क्षति पहुंची। घनी बस्ती होने के कारण आग के जल्दी फैलने का खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें