सोमवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए एक वृद्ध श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वृद्ध के शव का कसबे के चिकित्सा केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार जोधपुर राज्यस्थान से माता वैष्णो देवी के दर्शन को आए नरेंद्र चंदवात (76) पुत्र रतनलाल, जब भवन से कुछ ही दूरी पर अचेत अवस्था में जमीन पर गिरे मिले। वहां से गुजर रहे कुछ श्रद्धालु उनको पास के चिकित्सा केंद्र ले गए। यहां पहुंचने से पहले ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।