फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लगी भीषण आग

Thu, 22 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
विज्ञापन
Fire - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शहर के वीनस चौक स्थित एक कास्मेटिक की दुकान और हार्डवेयर के गोदाम में भीषण आग लग गई। दोनों दुकानों के मालिकों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन करने किया, लेकिन दमकल गाड़ियां 45 मिनट बाद पहुंचीं। इससे से आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वीनस चौक पर बांवरा स्कूल के निकट एक हार्डवेयर गोदाम है। उसके नीचे कास्मेटिक की एक दुकान है। आग का पता चलते ही लोगों द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचित किया गया। दूकान के मालिकों का कहना है कि आग लगने की घटना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर आई होतीं तो इतना नुकसान होने से बच जाता।

शहर में हुई इस दुर्घटना में सड़क के किनारे बनी दुकानों तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड को इतना समय लगा तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि यह घटना शहर से बाहर हुई होती तो गाड़ियों को पहुंचने में कितना समय लगता। फोन करने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक आग काफी भड़क गई थी। दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल हुई।
विज्ञापन


जिस जगह आग लगने की घटना हुई उसके ठीक बाहर लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाते हैं। जिस समय यह घटना घटी उस समय मोके पर रखे गए सिलेंडर पूरी तरह से खाली थे व लोग भरे हुए सिलेंडर आने का इंतजार कर रहे थे। मौके पर भरे हुए गैस सिलेंडर होते तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

आग लगने के बारे में जिस किसी ने भी सुना वह अपना कामकाज छोड़कर वीनस चौक को चल दिया। देखते ही देखते चौक पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। इसके कारण लोगों को आग पर काबू पाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तमाशा देखने के लिए खड़े लोगों को पुलिस द्वारा कई बार हटाया गया, लेकिन लोग हटने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें