फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जिप्सी जलकर राख

Mon, 05 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ किश्तवाड़
विज्ञापन
Fire - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुराने जिला मुख्यालय के पास पीडब्ल्यूडी के भंडार के पास पुरानी जिप्सी आग में जल कर राख हो गई। हालांकि, दमकल विभाग शीघ्र कार्रवाई करते हुए बड़ा हादसा होने से रोक लिया। घटना स्थल के नजदीक विभाग भंडार था। इसमें आग लगने पर भारी नुकसान हो जाता। हालांकि, पानी पड़ने से सीमेंट को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है।
विज्ञापन


आग लगने की घटना शाम करीब पौने सात बजे हुई। मंत्री सुनील कुमार शर्मा और एसएसपी सहित सभी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। एसएसपी संदीप वजीर का कहना है कि यह घटना संदिग्ध लग रही है। इसकी जांच होगी। पुरानी जिप्सी में आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जाएगा। यह भंडार के बहुत पीछे पड़ी थी। जिप्सी नंबर जेके -02बी-6029 चालू हालत में नहीं थी।

विभाग अधिकारी एजाज अहमद का कहना है कि घटना की उन्हें जानकारी मिली है। हो सकता है किसी ने सिगरेट या कोई अन्य चीज जलती हुई फेंकी होगी। पुलिस इसकी जांच करेगी। इस वाहन के पास और भी वाहन खड़े थे। उन्हें जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें